169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया : 169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया
Jankranti Express
Fri, Sep 18, 2026
169वां राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस मनाया गया

समनापुर में नशामुक्ति जनजागरण रैली के साथ शहीद वीर सपूतों को किया नमन, शौर्य और पराक्रम को किया याद
तेंदूखेड़ा। ब्लॉक तेंदूखेड़ा के ग्राम समनापुर में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में 1857 के क्रांतिकारी अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम समनापुर में नशामुक्ति जनजागरण रैली से हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने रैली में सहभागिता की। रैली के दौरान राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के जयघोष किए गए। रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची।
आयोजन स्थल पर आमंत्रित अतिथियों ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं कुमकुम तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रताप सिंह टेकाम द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष सुजान सिंह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता पाल, डॉ. धीरज सिंह, फूल सिंह, द्वारका सिंह सरपंच, योगेंद्र टेकाम सरपंच जामुन, इमरत यादव सरपंच समनापुर, धन सिंह सरपंच बर्दघटी, राजा मुकेश सिंह, विनोद सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, जगदीश यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं मुन्ना पाल पूर्व सरपंच सहित संगठन के कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अनूप सिंह, ब्लॉक सचिव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने किया। अंत में संगठन अध्यक्ष राजेश सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
Tags :
#damoh
congress
विज्ञापन
विज्ञापन