ब्रेकिंग

घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

एक माह से चल रहे हरे राम महामंत्र संकीर्तन का हुआ समापन, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

स्टीयरिंग फेल होने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 9 घायल

बांदकपुर में बारिश के बाद जलभराव, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी

जबलपुर नाका के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की मौत दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के चिरई

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

फुटेरा में 1 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप, ग्रामीणों की : सुबह 11:00 बजे दिन मंगलवार पटेरा कला पहुंच रहे हैं दमोह कलेक्टर

Jankranti Express

Mon, Aug 31, 2026

🚨 फुटेरा में 1 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान सुबह 11:00 दिनमगलवार

 फुटेरा में 1 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान सुबह 11:00 दिनमगलवार

कलेक्टर की पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत की उम्मीद, कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखने की अपील

दमोह। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम फुटेरा में 1 सितंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित मामलों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कलेक्टर ने किया ग्रामीणों से पहुंचने का आग्रह

कलेक्टर ने ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवश्यक मांगें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें। कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

मौके पर सुनी जाएंगी ग्रामीणों की समस्याएं

विशेष कैंप में ग्रामीण सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पंचायत, आवास, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करेंगे।

प्रशासन की इस पहल से फुटेरा सहित आसपास के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार जिला मुख्यालय अथवा संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि 1 सितंबर को आयोजित होने वाले विशेष कैंप में अनिवार्य रूप से पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें