ब्रेकिंग

अतिवृष्टि से फसल बर्बाद, किसानों की राहत के लिए CM से मिले मंत्री लखन पटेल

25 वर्षों की सेवा यात्रा लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय : राहुल सिंह सेवा कार्यों को जनआंदोलन बनाने का प्रयास

16 सितंबर को मानस भवन में सजेगा साहित्यिक मंच, वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक करेंगे कृति के विभिन्न पक्षों पर चर्चा

राजेंद्रग्राम कोर्ट ने आपसी सहमति से दी डिक्री

विद्या भारती जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न नरसिंहगढ़ की कबड्डी टीमों ने लहराया परचम, खो-खो में भूरी विद्यालय का

Advertisment

खबरों के लिए संपर्क करें विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8839573867,9406954088

79 वे स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

चार घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर भी निकला खाली : चार घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर भी निकला खाली

Jankranti Express

Sat, Jul 25, 2026

चार घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर भी निकला खाली

हटा। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का एक गंभीर मामला शुक्रवार को हटा सिविल अस्पताल में सामने आया। इलाज के लिए लाए गए एक वर्षीय मासूम को जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद भी 108 एंबुलेंस करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। इतना ही नहीं, एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर भी खाली मिला, जिससे मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में और विलंब हुआ।

जानकारी के अनुसार, मंयक (1), पिता रघुवीर अठ्या, को सांस लेने में तकलीफ होने पर शुक्रवार दोपहर सिविल अस्पताल हटा लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस फिलहाल व्यस्त है और कुछ समय बाद उपलब्ध हो सकेगी। करीब चार घंटे बाद एंबुलेंस सिविल अस्पताल पहुंची। बच्चे को ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर पता चला कि एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर खाली है।

अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल दूसरा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। इसके बाद करीब आधे घंटे की और देरी से एंबुलेंस जिला अस्पताल के लिए रवाना हो सकी।

बताया जा रहा है कि हटा की 108 एंबुलेंस पिछले कुछ दिनों से खराब है, जिसके कारण जिले और आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस भेजी जा रही हैं। इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में परिजन मजबूरी में निजी वाहनों से मरीजों को जिला अस्पताल ले जाने को विवश हो रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

#damoh

mp

MP

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें